गोरडीहां गांव में मारपीट का मामला दर्ज, दो नामजद
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के गोरडीहां गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में नेहा देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए पिंटू प्रजापति और उनके पुत्र को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में नेहा देवी ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.