जहानाबाद, जनवरी 8 -- अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के सदस्य 91 वर्षीय गोरख पासवान का निधन हो गया। वे भाकपा माले से लंबे समय से जुड़े रहे। आज इनके स्मृति में शिला पट्ट लगाया गया जिसका अनावरण माले बिहार राज्य स्थाई कमिटी सदस्य तथा अरवल विधान सभा के पूर्व विधायक महानंद प्रसाद ने किया। इस मौके पर माले राज्य कमेटी सदस्य तथा जहानाबाद जिला सचिव रामाधार सिंह, माले जहानाबाद कार्यालय सचिव अविनाश पासवान, निघमा पंचायत के पैक अध्यक्ष रवि प्रकाश, मनोज पासवान पूर्व मुखिया मानिक पुर पंचायत, माले अरवल जिला कमेटी सदस्य अनिल वर्मा, माले कार्य कर्ताओं में दीपक कुमार ,रणधीर कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता माले नेता सतेंद्र रविदास ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.