लखनऊ, जनवरी 31 -- जन संस्कृति मंच (जसम) की ओर से कवि गोरख पाण्डेय स्मृति दिवस एसबीएम लाइब्रेरी जगत नारायण रोड पर शनिवार को हुआ, जिसमें गोरख पाण्डेय के जीवन और रचना कर्म पर चर्चा हुई। इसके अलावा गोविंद निहलानी की मशहूर फिल्म 'पार्टी' दिखाई गई। गोरख पाण्डेय की कविता पर युवा आलोचक रोहित यादव ने कहा कि वे साहित्यकार ही नहीं बल्कि सर्वहारा के क्रांतिकारी योद्धा रहे हैं। साहित्य में ही नहीं अपितु अपने जीवन में भी कोई समझौता नहीं किया। इसके लिए उन्होंने जन आंदोलनों की कविता और गीतों की रचना की। उन्होंने कहा कि उनके लिए साहित्य और कवि कर्म एक हथियार था जिसके माध्यम से चेतना के स्तर पर क्रांतिकारी परिवर्तन लाकर दुनिया को खुबसूरत बनाया जा सके। वे कविता युग की नब्ज धरो का आह्वान करते हैं। फिल्म पार्टी की स्क्रीनिंग पर जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.