गोरखपुर, अप्रैल 21 -- सोनबरसा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के रामूडिहा में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गई। इसमें स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं और दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। छात्र-छात्राओं में दो भाई-बहन हैं। घायलों को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसढ़ में गेहूं के डंठल में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई और फैलकर रामूडिहा के सीवान में पहुंच गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी दौरान स्कूल से घर जा रहे रामूडिहा निवासी छात्र आयुष उर्फ बिल्लू (7) पुत्र अमित कुमार, छात्रा शिवांगी (8) पुत्री अमित कुमार और काजल (9) पुत्री युगुल किशोर आग की चपेट में आ गए थे। यहीं के निवासी रामू यादव (17) पुत्र मुन्ना यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.