गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज ने मनाया 101वां स्थापना दिवस
देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज ने सोमवार को अपना 101वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल डी.बी थापा (सेवानिवृत्त) और विद्यालय प्रबंधन ने सभी वर्तमान व पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि जल्द इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज में पढ़े छात्र विभिन्न प्रशासनिक पदों, सैन्य अफसर के पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यह भी कहा कि गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज ने एक सदी से अधिक समय से शिक्षा, अनुशासन, सेवा और उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। इंटर कॉलेज के छात्रों ने खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.