देहरादून, जून 24 -- देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही नियुक्ति के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक शाही सहित किशन सिंह बिष्ट, मोहनी पोखरिया, भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के वरिष्ठ नेता रंदीप पोखरिया, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, मंडल अध्यक्ष जीवन धामी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- केवल राजनेता नहीं, बल्कि अखं...