गोरखाली तीज उत्सव में जुटेंगी महिलाएं
देहरादून, अगस्त 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखाली समाज की ओर से भाद्रपद शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर मनाया जाने वाला 'हरितालिका तीज उत्सव' इस बार बेहद खास और भव्य होने जा रहा है।'गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी' के तत्वाधान में 6 सितंबर को महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में एक दिवसीय तीज मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। न सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और कन्याएं श्रेष्ठ वर की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आयोजन में लाइव तीज गायन, समूह नृत्य के साथ-साथ 'तीज सुंदरी' व 'तीज प्रिंसेस' प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा वरिष्ठ महिलाओं को 'वृद्ध महिला सम्मान' से नवाजा जाएगा। मेले में गोरखाली परंपरा के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कमेटी की अध्यक्ष माया पवार, संस्था अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.