गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्लब लिमिटेड के किचन के नवनिर्माण कार्य के पूर्ण होने पर बुधवार को इसका उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि गोरखपुर क्लब शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का एक प्रमुख केंद्र है। यहां सदस्यों को उच्च स्तरीय सुविधाए प्रदान की जा रही हैं। क्लब के जनरल सेक्रेटरी डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि क्लब अपने सम्मानित सदस्यों के लिए निरंतर विकास एवं उत्कृष्टता की दिशा में कार्यरत है। क्लब में आधुनिक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि किचन के इस नवीनीकरण में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता, विकास भाटिया, नीरज मातनहेलिया, मृत्युंजय पांडे, रत्नेश रमण दास, अनुज अग्रवाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.