लखनऊ, मई 15 -- ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी हैदराबाद से 05, 12, 19 एवं 26 जून (हर शुक्रवार) को व गोरखपुर से 07, 14, 21 एवं 28 जून (हर रविवार) को चलाई जाएगी। 07075 हैदराबाद से 21:00 बजे चलेगी। 07076 गोरखपुर से 08:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोमतीनगर, लखनऊ सिटी और ऐशबाग होकर जाएगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर (रेलवे) यह भी पढ़ें- छह और स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि बढ़ाई,रिजर्वेशन कराएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...