बरेली, मई 21 -- ब्लॉक की रफ्तार कम न होने से ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। रोज ही ट्रेनें कई-कई घंटा विलंब से पहुंच रहीं। बुधवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। (04316) गोरखपुर स्पेशल दूसरे दिन आई। यह ट्रेन मंगलवार रात को 20.47 बजे आती। बुधवार की दोपहर को 12.17 बजे आई। 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस 1.15 घंटा, 15715 गरीबनवाज दो घंटा और 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस पौन घंटा देरी से पहुंची। सुबह आने वाली ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित हुआ। जिसकी वजह से यात्री अधिक परेशान रहे। शाम तक करीब 75 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराये। यह भी पढ़ें- गोरखपुर स्पेशल आई 15.30 घंटा लेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...