गोरखपुर स्टेशन पर मिला कोपागंज के युवक का शव
मऊ, मई 22 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा निवासी एक युवक का शव गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक कोयम्बतूर जाने के लिए गोरखपुर स्टेशन पहुंचा था। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है। फुलेलपुरा निवासी 25 वर्षीय गोरेलाल सोनकर पिछले करीब पांच वर्षों से महाराष्ट्र के पुणे में सब्जी का व्यापार करता था। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर कोपागंज आया हुआ था। परिजनों के अनुसार विगत गुरुवार को वह व्यापार के सिलसिले में गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर कोयंबतूर जाने के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- रोशनपुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव इसी दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.