गोरखपुर, मार्च 16 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर गांव के सामने पीएनसी कंपनी के एक रोलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और रोलर जलकर राख हो गया। हालांकि चालक समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:25 बजे पीएनसी कंपनी का रोलर चालक भुईधर सिंह, जो मूल रूप से मथुरा जिले के वृंदावन का निवासी है, भगवानपुर-पीपीगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। वह रोलर लेकर गोरखपुर की ओर से पीपीगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर रायपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी अचानक रोलर में शॉर्ट सर्किट हो गया और उसमें आग लग गई। चालक ने तुरंत वाहन रोककर किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.