गोरखपुर, मार्च 13 -- पीपीगंज,हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र में गोरखपुर सोनौली हाइवे पर शुक्रवार सुबह कार से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना गोरखपुर सोनौली हाइवे पर पीपीगंज बाईपास को पुराने मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क रास्ते की है। बगाहीभारी से पुराने मार्ग को जोड़ने वाले इस रास्ते पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक लावारिस सिल्वर रंग की कार (नंबर यूपी 56 बीए 0015) खड़ी मिली। कार की पिछली सीट पर करीब 40 से 45 वर्ष के एक अधेड़ व्यक्ति का शव मुंह के बल पड़ा मिला।पुलिस के अनुसार कार के अंदर प्लास्टिक का गिलास, बर्गर और नमकीन भी मिला है। वाहन से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। ...