गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स इलाके से लापता हुई एक युवती मुंबई में दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली है। परिवार ने मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए आरोपित युवक पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी होने पर मुंबई में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस ने युवती को संरक्षण में लेकर जोगेश्वरी स्थित वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। यह भी पढ़ें- नाम बदलकर लड़की को मसूरी घूमाने ले जा रहा था, लोगों ने मुंह काला किया और चूड़ियां पहनाईंयुवती का परिवार युवती का परिवार नंदानगर क्षेत्र का निवासी है, लेकिन वर्तमान में मुंबई में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवती गोरखपुर आई थी। सात मई की रात युवती अचानक घर से निकल गई। परिजनों ने अगले ...