गोरखपुर से फिर चलेगी अंत्योदय एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुंबई तक जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस का संचालन अब पूर्व की तरह गोरखपुर से किया जाएगा। करीब डेढ़ साल से यह ट्रेन बलरामपुर से मुंबई तक संचालित हो रही थी, जिससे मुंबई रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों को बलरामपुर में उतरकर गोरखपुर जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। ट्रेन के गोरखपुर से संचालन बंद होने के कारण जिले के यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब दोबारा गोरखपुर से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगरवासी संजय, अजय, मनोज व रोहित ने बताया कि मुंबई तक जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेन का संचालन गोरख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.