गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर से बढ़नी होते दिल्ली तक अमृतभारत और नकहा से गोंडा तक मेमू ट्रेन की सौगात मिली है। इन दोनों ट्रेनों के संचलन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने सोमवार को महाप्रबंधक परिचालन को पत्र लिखकर संचलन की तैयारी करने को कहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार 14045/14046 गोरखपुर-अमृतभारत वाया बढ़नी हर मंगलवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 75119/75120 नकहा-गोंडा मेमू ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी।गोरखपुर-नई दिल्ली वाया बढ़नी अमृतभारत ट्रेन चलाने के लिए डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने पूर्वोत्तर रेलवे को प्रस्ताव दिया था। यह भी पढ़ें- कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान उसी प्रस्ताव को एनईआर प्रशासन ने अपनी सहमति देते हुए रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा थ...