गोरखपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत को मंजूरी: रवि किशन
गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। जल्द ही गोरखपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। सांसद रवि किशन ने बताया कि केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस ट्रेन को चलाने के लिए सांसद ने रेलमंत्री से पहल की थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने आभार व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि दिल्ली से गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द चलेगी। इससे गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों को भी राहत देगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व ने पूरे देश में रेल सेवाओं में पहले की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.