गोरखपुर से काठमांडू पहुंचे दो लोगों समेत तीन गांजे के साथ गिरफ्तार
महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में हवाई मार्ग से प्रवेश करने वाले यात्रियों की प्रोफाइलिंग के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गौचरन शाखा की टीम ने काठमांडू में थाई गांजे के साथ म्यांमार की एक महिला को गिरफ्तार किया। बाद में मामले की जांच के दौरान गोरखपुर के रहने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। एनसीबी के अनुसार म्यांमार की नागरिक जिन जिन फ्यो (29) को काठमांडू के सोहराखुट्टे स्थित वार्ड नंबर 16 के एक होटल से पकड़ा गया। उसके पास मौजूद सूटकेस की तलाशी लेने पर थाईलैंड का गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिन जिन फ्यो सिंगापुर में बढ़ई का काम करती थी। वह सिंगापुर से वियतनाम पहुंची, जहां कथित तौर पर उसे एक म्यांमार नागरिक ने गांजे से भरा सूटकेस दिया। इसके बाद वह कैथे पैसिफिक एयरवेज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.