गोरखपुर से उनौला तक दूसरी लाइन पर 90 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। गोरखपुर छावनी-पनियहवा रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत गोरखपुर छावनी-उनौला के बीच बनी दूसरी लाइन पर अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। 7.64 किलोमीटर रेलखंड का कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल ई. श्रीनिवास ने रेलखंड का गहनता से निरीक्षण किया। पूरे दिन निरीक्षण के बाद देर रात उन्होंने इसकी मंजूरी दी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग, विद्युतीकरण, पुल, समपार फाटक और स्टेशन पर किए गए विभिन्न बदलावों के सुरक्षा की जांच की। निरीक्षण की शुरुआत गोरखपुर छावनी स्टेशन से हुई। रेल संरक्षा आयुक्त ने यार्ड रीमॉडलिंग, वीडीयू पैनल, रिले रूम और उनौला छोर पर किए गए संरक्षा उपकरणों के बदलावों की जानकारी ली। प्वाइंट संख्या 221-ए का निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.