कुशीनगर, अप्रैल 16 -- कुशीनगर। रेलवे प्रशासन की तरफ से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कप्तानगंज और पडरौना रेलवे स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। यह ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2026 दिन शनिवार को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2026 दिन रविवार को 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या-05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, को गोरखपुर से 10.05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 10.40 बजे, रामकोला से 11.02 बजे, पडरौना से 11.34 बजे, तमकुहीरोड से 12.10 बजे, थावे से 13.05 बजे, सिवान से 13.55 बजे...