गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस में पिलर लगाने का काम शुरू
गोरखपुर, जून 9 -- कुसम्ही बाजार। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे में पिलर लगाने का कार्य अब शुरू हो चुका है। एनएचएआई के देख रेख में कार्यदायी संस्था ने चिन्हाकन शुरू किया है। इसके बाद जमीन के मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गोरखपुर के 12 गांव तथा कुशीनगर के 93 गांवों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा। गोरखपुर के सदर तहसील में चार गांवों में पिलर लगा दिए गए हैं, जबकि अब अन्य गांवों में पिलर लगाए जाएंगे। गोरखपुर में चिह्नांकन के बाद कुशीनगर के गांवों में सर्वे होगा। एनएचएआई के पीडी ललित प्रताप पाल ने बताया कि गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे में चिह्नांकन के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में विकास को गति देता मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.