गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए गोरखपुर-कुशीनगर में लगभग 561 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा, जिसमें गोरखपुर में 69 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। संभावना है कि दो माह बाद प्रभावित होने वाले काश्तकारों को नोटिस देकर दस्तावेज मांगे जाएंगे। कार्यदायी संस्था ने एलाइन्मेंट के अनुसार मार्किंग कर लिया है। रजिस्ट्री होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एनएचएआई की ओर से कराए गए 3- ए सर्वे के गोरखपुर और कुशीनगर जिले में जमीन अधिग्रहण की रिपोर्ट तैयार हो गई है और इसमें प्रभावित होने वाले गाटा और उसके रकबा को भूमि अधिग्रहण के लिए अपलोड भी किया जा रहा है। गोरखपुर में तहसील सदर के 23 गांवों से होकर एक्सप्रेसवे...