गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मांग और आपूर्ति में अंतर आने से उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर नहीं मिलने का उत्तर प्रदेश शासन ने संज्ञान लिया है। शासन ने गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, महराजगंज, वाराणसी, मथुरा जिलों में गैस सप्लाई बढ़ाने के लिए ऑयल कंपनियों को निर्देश दिया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ऑयल कंपनियों के अधिकारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी से मिल कर उनकी अनुशंसा पर सप्लाई बढ़ाकर वितरण की व्यवस्था बेहतर बनाएं। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो क्राफेंसिंग कर सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे। होली के बाद अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से गैस किल्लत बढ़ गई। इससे गोरखपुर-बस्ती मंडल के उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसियों का बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.