गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक स्लीपर कोच
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- रेलवे ने गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15028/15027) में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रेन में 21 के बजाय 22 कोच होंगे। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन में यह व्यवस्था 1 अक्तूबर 2026 से और संबलपुर से चलने वाली ट्रेन में 3 अक्तूबर 2026 से प्रभावी होगी। अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ने से यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.