प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस बस अड्डे के निर्माण कार्य के कारण यहां से बसों का संचालन ठप हो गया है। विद्या वाहिनी इंटर कॉलेज के मैदान में अस्थाई बस अड्डा बनाया गया है। वहीं से बसों का संचालन करना था, लेकिन इसके बाद भी सिविल लाइंस और प्रयाग डिपो की बसों का संचालन सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने सड़क से हो रहा था। इसके कारण दोनों सड़कों पर रोज दर्जनों बसों की कतारें लगी रहती थीं। इसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम लग रहा था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत 15 दिसंबर के अंक में 'अस्थाई बस अड्डे का इंतजाम फिर भी रोजाना लग रहा जाम' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद रोडवेज और यातायात पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.