लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास, मत्स्य पालकों की आय वृद्धि, रोजगार सृजन तथा आधुनिक विपणन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर एवं मुरादाबाद में 'स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट, एकीकृत एक्वापार्क एवं फिश प्रसंस्करण सेंटर' बनाने का निर्णय किया है। इस संबंध में मत्स्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गोरखपुर के ताल कंदला में लगभग 27 एकड़ की भूमि चिन्हित कर ली गई है। गोरखपुर की उपलब्ध भूमि पर 'स्टेट ऑफ आर्ट होल सेल फिश मंडी, एकीकृत एक्वा पार्क एवं फिश प्रसंस्करण सेंटर' जैसी सुविधाओं के साथ एक आधुनिक और समग्र काम्प्लेक्स विकसित किया जाना है। यह भी पढ़ें- मत्स्य पालन में भी होगा एआई और डिजिटल तकनी...