हिन्दुस्तान टीम, मई 27 -- UP News: गोरखपुर वालों के लिए खुशखबरी है। चिलुआताल में 115 करोड़ रुपये की लागत से 20 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट स्थापित होगा। गोरखपुर की कंपनी नॉर्दर्न एक्सप्रेस इंफ्राडेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने महेसरा ताल (चिलुआताल) में फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट हासिल किया है। कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की यह परियोजना महेसरा ताल (चिलुआताल) में 80 एकड़ जल क्षेत्र में लगाई जाएगी। देशभर की कुल 25 कंपनियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 17 कंपनियां तकनीकी और वित्तीय रूप से योग्य घोषित हुईं। 25 मई 2026 को वित्तीय मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग Rs.115 करोड़ मूल्य की यह परियोजना नॉर्दर्नएक्सप्रेस लि. को दी गई। यह 20 मेगावाट क्षमता की एक फ्लोटिंग सोलर परियोजना है। कंपनी इससे पहले हिंदुस्तान उर्व...