गोरखपुर-वाराणसी सिटी परीक्षा स्पेशल आज से
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। छात्रों की सुविधा के लिए 05149/ 05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी स्पेशल का संचलन 13 से 21 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 13 से 21 तक तक वाराणसी सिटी से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर देर रात 02:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 13 से 21 जून तक गोरखपुर से देर रात 03:15 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.