प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर मंगलवार दोपहर शहर में प्रवेश के दौरान पथराव किया गया। फाफामऊ रेलवे पुल पार करने के बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। हमले में ट्रेन के कई बोगियों के छह शीशे टूट गए। तेज आवाज के साथ शीशे टूटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- वंदे भारत पर पथराव, छह शीशे टूटेघटना का विवरण ट्रेन के ई-1 कोच में सफर कर रहे यात्री अरविंद राठौड़ ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ और कोच का शीशा चकनाचूर हो गया। शीशे के टुकड़े उनकी ओर आने लगे। उनका कहना था कि पर्दा नहीं होता तो उन्हें चोट लग सकती थी। इसके अलावा ई-2, सी-7, सी-8, सी-9, सी-2 और सी-10 के मध्य पिलर ग्लास और सी-5 के दरवाजे का कांच चटक गया। घटना की सूचना मिलते ह...