गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर दो युवकों समेत तीन की मौत, दो घायल
अंबेडकर नगर, जुलाई 26 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर सर्किल क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर खानपुर हुसैनाबाद गांव के पास रविवार को दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ की ओर से आ रहा एक कंटेनर सामने से आ रही मुर्गी वाली पिकअप से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवक तथा कंटेनर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा गश्ती दल और कटका पुलिस ने दो एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव और अतरौलिया के सरकारी अस्पताल भिजवाया। भियांव सीएचसी में भर्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.