आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के खीरीडीहा गांव में सोमवार की सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर टहल रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के खीरीडीहा गांव निवासी 75 वर्षीय नंदाराम निषाद सुबह करीब चार-पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। वे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर चले गए। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उन्हें तलाश कर रहे थे। इस दौरान दुर्घटना की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.