गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से दरभंगा जा रही बस ट्रेलर से भिड़ी, चार यात्रियों की मौत
अम्बेडकरनगर, अक्टूबर 2 -- Road Accident in Ambedkar nagar: यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हो गया। अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.