पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लालकुआं के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पीलीभीत होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार 05009 गोरखपुर-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:05 बजे चलकर देर रात 3:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05010 लालकुआं-गोरखपुर विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10 बजे चलकर दोपहर 2:17 बजे पीलीभीत पहुंचेगी और अगले दिन तड़के 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि विशेष ट्रेन मे...