बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को (05009-05010) गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन विस्तार किया गया है। गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा लालकुआं से 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा का कहना है, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि को 11 अप्रैल से बढ़ाकर 11 जुलाई तक कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.