संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला के मद्देनजर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर से रूट डायवर्जन लागू हो गया। हाईवे पर पांच जगह बैरियर लगा कर बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है। वैसे गोरखपुर से ही लिंक एक्सप्रेस-वे से होकर बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गंतव्य को भेजा रहा है। सीओ ट्रैफिक प्रियम राजशेखर पांडेय और टीएसआई परमहंस ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर मगहर, मेंहदावल बाईपास, डीघा बाईपास,भुवरियां, टेमा रहमत के पास बैरियर लगा कर बड़े माल वाहकों को रोक कर डायवर्ट किया जा रहा है। दुर्गा मंदिर मगहर से वाहनों को बखिरा, नंदौर, सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। जबकि टेमा से सेमरियावां, नंदौर-बांसी-सिद्धार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.