फिरोजाबाद, मार्च 20 -- गोरखपुर के चार शातिरों ने फिरोजाबाद आकर एक परिवार को रेलवे में नौकरी का सपना दिखाया। शातिरों में एक महिला भी थी। समुदाय विशेष के युवकों द्वारा धीरे धीरे परिवार से आठ लाख रुपयों की ठगी की और गोरखपुर रेलवे में क्लर्क की नियुक्ति होने की बात कहकर फर्जी आई कार्ड भी थमा दिया। आरोपियों की हरकत का नियुक्ति लेने के लिए पहुंचे युवक को पता चला तो जान से मारने की धमकियां देने लगे। अब मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उत्तर में संजीव कुमार निवासी रामसनेही लाल निवासी गायकवाड नगर नगला करन सिंह थाना उत्तर ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पास फैजान अहमद पुत्र नियाज अहमद, इमामुद्दीन शेख पुत्र आसिम शेख, फिरोज अहमद, कोराइशा बेगम निवासीगण भीति रावत ...