गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें कैंसल, इनका बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Train News: गोरखपुर रूट पर तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इसके अलावा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों और तारीखों की जानकारी जारी की है। बनारस से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच कैंसल रहेगी। गोरखपुर से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के मध्य निरस्त रहेगी। गोमती नगर से 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.