गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस में युवती से गंदी हरकत, मोकामा में सेना का जवान पकड़ाया
पटना, जुलाई 6 -- ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। रेल विभाग ट्रेन में यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए हर मुमकिन प्रयास करने का दावा करता है। लेकिन कई बार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाली घटनाएं ट्रेन के अंदर ही हो जाती हैं। गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी ऐसा हुआ है। इस ट्रेन में एक महिला के साथ गंदी हरकत हुई और सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि इसका आरोप आर्मी के एक जवान पर लगा। ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में सेना के जावन द्वारा अकेली सफर कर रही एक युवती से छेड़खानी का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सेना का यह जवान अकेली युवती को देखकर उससे छेड़खानी कर रहा था। घटना की सूचना के बाद जीआरपी ने मोकामा स्टेशन पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.