गोरखपुर में 21 हजार से ज्यादा लाइसेंसी असलहे, 185 दागियों के पास हथियार
विवेक पांडेय, मई 25 -- UP News: लाइसेंसी असलहों को लेकर पुलिस जहां बाहुबलियों और दागियों की कुंडली खंगाल रही है। वहीं, जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, गोरखपुर जिले में 21 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें 185 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इनमें अधिकांश लाइसेंस मिलने के बाद दागी बने हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त भी कराए हैं। बड़हलगंज क्षेत्र के दौनाडीह गांव के रहने वाले और वर्तमान में सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद का नाम भी फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में सामने आ चुका है। वह थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं और उन पर कूटरचित तरीके से लाइसेंस बनवाने का आरोप है। इस मामले में मुकदमा विचाराधीन है।छह साल पहले खुला था फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.