गोरखपुर, मार्च 4 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता होली की ड्यूटी पूरी कर दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे सिपाही की कुसम्ही जंगल में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही की पहचान 29 वर्षीय विवेक कुमार सिंह, पुत्र नागमणि सिंह, के रूप में हुई है। वह गोरखपुर एडीजी ऑफिस में तैनात थे। होली के अवसर पर सुबह आठ बजे से पुलिस कर्मियों की रिजर्व ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर, देवरिया जिले के तरकुलहा थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव, जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कुसम्ही जंगल के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.