गोरखपुर, मई 4 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में युवक की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दयानंद इंटर कॉलेज परिसर के सामने रिटायर्ड डिप्टी रेंजर राजाराम यादव के मकान के बाथरूम की छत पर हुई। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक छत पर कैसे और क्यों पहुंचा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह चोरी के इरादे से छत पर चढ़ा था या किसी अन्य कारण से वहां गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक आसपास का ही रहन...