गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव में एक महिला ने अपनी तीन साल की सौतेली बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। उस समय पति घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था, जबकि महिला ने अंदर कमरे में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला घर से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची के शव के पास सिंदूर से टीका लगाया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.