गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली इलाके स्थित डीबी इंटर कॉलेज में बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए दो छात्रों के बीच साइकिल खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिर पर ईंट से हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंकुश सिंह के रूप में हुई है, जो शाहपुर थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर का निवासी और सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बोर्ड परीक्षा के लिए उसका सेंटर डीबी इंटर कॉलेज बेनीगंज में पड़ा था। बुधवार दोपहर वह परीक्षा देने गया था। शाम करीब 5:15 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर की पार्किंग में दूसरे इंटर कॉलेज के एक छात्र से उ...