गोरखपुर में सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका
गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के जगलरसुलपुर नं. दो गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जगलरसुलपुर नं. दो के बलुघट्टा निवासी 22 वर्षीय निकेश, पुत्र बाजीराव का शव गांव के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में मिला। ग्रामीणों ने टंकी में शव देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.