गोरखपुर में सपा शहर अध्यक्ष की तलाश में पुलिस, आज डक्कू की रिमांड लेने की तैयारी
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के समाजवादी पार्टी शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और उनके कुछ अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं राजघाट के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे के विवाद में गिरफ्तार सपा नेता जफर अमीन डक्कू पर दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अब शनिवार को दोनों नई धाराओं में रिमांड लेने की तैयारी में है। घटना के बाद डक्कू को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भे्ज दिया गया था। अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला में मंगलवार को डीह की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां जमीन पर लगे टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.