गोरखपुर, मार्च 19 -- गगहा/हिन्दुस्तान संवाददाता। गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में गुरुवार सुबह शौचालय के टीनशेड के ऊपर नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से करीब 20 मीटर दूर स्थित राजेन्द्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के ऊपर टीन शेड पर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह चक्की मालिक के बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब शौचालय की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर टीनशेड पर पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था और युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट भी मिला। इस स्थिति को देखकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि घटना कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.