गोरखपुर, मई 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी एक महिला ने चौरीचौरा क्षेत्र के एक युवक और उसके परिवार पर अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनकी पुत्री घर से करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवर और 1.85 लाख रुपये नगद लेकर गायब हुई है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री अपने मामा के घर चौरी (सबुनी) में रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं से उसकी शादी भी तय हुई थी। आरोप है कि बीते 6 मई को इसी थाना क्षेत्र के सरैया मरचहवा निवासी सुरन्जय प्रजापति पुत्र वीरेंद्र प्रजापति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला का आरोप है कि युवती घर से करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवर और 1.85 लाख रुपये नगद भी साथ ले गई। घटना की जानकारी होने पर जब वह सुरन्जय के घर पूछताछ करने पहुंचीं तो उसकी बहन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.