प्रमुख संवाददाता, जुलाई 11 -- Road rage in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिता को लेकर जा रही एक लड़की को कार से खींचकर पीटा गया। उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में रेलवे हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। राज निषाद भी गोरखपुर के ही पादरी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र की 24 साल की लड़की नौ जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्प...