गोरखपुर, अप्रैल 17 -- चिलुआताल (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार को नहाने गए तीन किशोरों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरों की नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। उधर, किशोरों के डूबने की खबर के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) पुत्र विनोद यादव, अभय उर्फ बंटी (18) पुत्र कृपा यादव तथा काजीपुर निवासी शिव साहनी (20) पुत्र रामलखन तीनों दोस्त हैं। शुक्रवार दोपहर राप्ती नदी में नहाने गए थे। निर्माणाधीन पुल के पास गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर मौके पर शोर-शराबा मच...