गोरखपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, आमी नदी में बोरे में उतराती मिली लाश
संवाददाता, मई 25 -- Gorakhpur Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सोमवार की सुबह युवक का बोरे में बंद शव आमी नदी में उतराता मिला। युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और गला काटकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना, गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के अडिलापार गांव की है। यहां सेमरहवां बाबा स्थान के पास सोमवार की सुबह आमी नदी में बोरे में बंद एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आमी नदी पुल के नीचे बोरे में शव उतराता देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बोरे से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.